scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशपर्यटन मंत्री ने भारत यात्रा वर्ष-2023 के अभियान, प्रतीक चिह्न की शुरुआत की

पर्यटन मंत्री ने भारत यात्रा वर्ष-2023 के अभियान, प्रतीक चिह्न की शुरुआत की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को भारत यात्रा वर्ष-2023 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद वर्तमान में जी-20 की अध्यक्षता कर रहे देश में यात्रा को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री ने अभियान के प्रतीक चिह्न का भी अनावरण किया जो ‘नमस्ते’ की छवि से प्रेरित है। पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता देश के पर्यटन क्षेत्र की विशिष्टताओं को उजागर करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। भारत यात्रा वर्ष-2023 अभियान पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है।

दौरा करने वाले प्रतिनिधियों को ‘अतुल्य भारत’ दिखाने से लेकर 2023 में देश को अपनी अध्यक्षता के दौरान एक प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए जी-20 केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का फोकस क्षेत्र होगा।

भारत ने एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। जी-20 की अध्यक्षता के दौरान साल भर 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसका समापन 9-10 सितंबर को वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ होगा। पर्यटन मंत्रालय विभिन्न देशों के मेहमानों को भारत की सांस्कृतिक विरासत और पकवान की विविधता दिखाने के लिए तैयार है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments