scorecardresearch
Saturday, 28 September, 2024
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि13 वायरस केंद्र राज्य

केंद्र ने इंफ्लूएंज़ा-जैसी बीमारी व श्वसन संक्रमण के मामलों की निगरानी फिर से शुरू करने को कहा

नयी दिल्ली, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के फिर से सिर उठाने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे इंफ्लूएंज़ा-जैसी बीमारी और श्वसन संबंधी गंभीर संक्रमण की फिर से निगरानी शुरू करें ताकि किसी भी तरह के शुरुआती संकेत नज़रअंदाज़ नहीं हो सकें और कोविड नियंत्रण में रहे।

प्रादे34 होली राज्य

कोविड प्रतिबंध हटने के बाद पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में उमंग के साथ मनाई गई होली

चंडीगढ़/अहमदाबाद/पणजी, कोविड-19 महामारी के कारण दो साल तक त्योहारों का उत्साह फीका रहने के बाद शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में पूरे उमंग के साथ होली का त्योहार मनाया गया।

प्रादे32 केरल मोदी लीड मीडिया

मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है: मोदी

कोझिकोड (केरल), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी पहल को बढ़ावा देने में चौथे स्तंभ के योगदान की सराहना की।

दि22 गृह मंत्रालय अग्निहोत्री लीड सुरक्षा

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई

नयी दिल्ली, हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे43 महाराष्ट्र राउत एमवीए

महाराष्ट्र की एमवीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले चुनाव में वापसी करेगी: राउत

मुंबई, शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखेगी।

दि10 वायरस लीड मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,528 नए मामले सामने आये, 149 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,528 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,04,005 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 29,181 रह गई है।

प्रादे13 तमिलनाडु बजट

तमिलनाडु सरकार ने पेश किया बजट, राजस्व घाटा कम होने के संकेत

चेन्नई, तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया।

वि30 रूस यूक्रेन युद्ध़

रूस ने यूक्रेन की राजधानी और ल्वीव के बाहरी इलाकों पर हमले किए

ल्वीव, रूसी फौज ने शुक्रवार को भी यूक्रेन के शहरों पर अपने हमले जारी रखे तथा राजधानी कीव और पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहरी इलाकों पर मिसाइलें दागी।

वि24 भारत लीड रूस तेल

भारत के वैध तरीके से ऊर्जा खरीदने का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए: सरकारी सूत्र

नयी दिल्ली, भारत के वैध तरीके से ऊर्जा खरीदने का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और जो देश तेल के मामले में आत्मनिर्भर हैं या जो स्वयं रूस से तेल आयात करते हैं वे प्रतिबंधात्मक व्यापार की वकालत नहीं कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह कहा।

अर्थ4 बाजार विश्व

कच्चे तेल के दाम में तेजी से वैश्विक शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख

न्यूयॉर्क, ज्यादातर एशियाई बाजारों में शुक्रवार को बढ़त देखी गई। हालांकि कच्चे तेल के फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार होने से यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ खुले।

खेल11 खेल हॉकी महिला वंदना

वंदना की नजरें एशियाई खेलों में स्वर्ण पर

नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार स्ट्राइकर वंदना कटारिया की नजरें इस साल चीन के हांगजोउ में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर लगी है।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि28 यूक्रेन-युद्ध-तटस्थता

यूक्रेन पर ‘तटस्थ’ होने का मतलब और इसकी जिम्मेदारियां

ऑकलैंड, टॉम टोरो का एक लोकप्रिय कार्टून है जो 2012 से सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसमें दो इतिहासकार एक पुस्तकालय में बैठे हैं और उनमें से एक शिकायत करता है : जो लोग इतिहास का अध्ययन नहीं करते वे इसे दोहराने के लिए अभिशप्त हैं। फिर भी जो लोग इतिहास का अध्ययन करते हैं वे असहाय होकर खड़े होने के लिए अभिशप्त हैं जबकि बाकी सभी इसे दोहराते हैं।

वि25 वायरस-संस्कृति-प्रभाव

डिजिटल रीमेक से लाभ उठाने के लिए सांस्कृतिक क्षेत्र को सहारे की जरूरत

टोरंटो, कोविड-19 संकट ने कनाडा और दुनिया भर में सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों को एक बड़ा झटका दिया है। प्रभाव व्यापक और गहरा था।

वि18 यूक्रेन-हमला-रूस-प्रवासी

रूसी प्रवासी यूक्रेन पर रूस के हमले के प्रति अधिक समर्थन नहीं दिखा रहे

विक सैत्ज़ेविच: समाजशास्त्र के प्रोफेसर, मैकमास्टर यूनिवर्सिटी

टोरंटो, प्रवासी समुदायों के सदस्य अक्सर संकट के समय अपनी पैतृक मातृभूमि के समर्थन में खड़े रहते हैं। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण यूक्रेनियन के लिए तो एक संकट है ही, यह रूस के लिए भी एक संकट है, और हजारों लोगों को युद्ध का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया है।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments