नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि2 बकरीद मोदी बधाई
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई दी और कामना की कि यह पर्व समाज में एकजुटता व सद्भाव को बनाए रखे।
प्रादे48 मणिपुर राहुल दूसरीलीड दौरा
मणिपुर : राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर में रोका गया
इंफाल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने हिंसा की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर में रोक दिया।
प्रादे39 छत्तीसगढ़ दूसरी लीड सिंह देव
मैंने कभी ढाई साल मुख्यमंत्री पद की चर्चा नहीं की : सिंह देव
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. एस. सिंह देव ने राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद कहा कि उन्होंने कभी भी ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद के फॉर्मूले की बात नहीं की थी और दावा किया कि यह मीडिया द्वारा बनाई गई चर्चा थी।
प्रादे49 राजस्थान भाजपा नड्डा
कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद पर चर्चा होती थी, मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए : नड्डा
जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री अमेरिका दौरों के दौरान आतंकवाद पर चर्चा करते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे में अंतरिक्ष, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और तकनीकी सहायता संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रादे32 बिहार जींस रोक
बिहार के शिक्षा विभाग ने कार्यस्थल पर जींस व टी-शर्ट पहनने पर लगाई रोक
पटना : बिहार के शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों को कार्यालय में जींस व टी-शर्ट जैसे ‘कैजुअल’ कपड़े न पहनने का निर्देश दिया और कहा कि यह चलन कार्यस्थलों की संस्कृति के खिलाफ है।
प्रादे30 मणिपुर गोलीबारी
मणिपुर के कंगपोकपी में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
इंफाल : हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ‘‘बिना किसी उकसावे’’ के गोलीबारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे27 जम्मू कश्मीर ईद जामिया
श्रीनगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज की इजाजत नहीं
श्रीनगर : अधिकारियों ने श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के साथ-साथ शहर के ईदगाह में भी ईद की नमाज की अनुमति नहीं दी है। मस्जिद के प्रबंध निकाय ने यह जानकारी दी।
प्रादे29 बंगाल बस दुर्घटना
पश्चिम बंगाल: बस सड़क के किनारे खड्ड में गिरी, 30 घायल
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक बस सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी जिससे उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ4 सुनक भारत एफटीए
भारत के साथ ‘महत्वाकांक्षी’ व्यापार समझौता करने की इच्छाः सुनक
लंदन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के साथ एक ‘महत्वाकांक्षी’ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सितंबर में प्रस्तावित जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत जाने की संभावना भी जताई है।
वि8 संरा भारत लीड बच्चे
बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से भारत का नाम हटाया गया
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘बच्चों की बेहतर सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों’ का हवाला देते हुए बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट से भारत का नाम हटा दिया है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
