scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

संसद10 खरगे रास

कार्यवाही से अपने संबोधन के कुछ हिस्से हटाए जाने पर रास में खरगे ने जताई आपत्ति

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान अपनी कही गई बातों के कुछ हिस्से को कार्यवाही से हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ असंसदीय कहा था।

संसद11 लोकतंत्र राप्र

विदेशों में भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में चित्रित करने का प्रयास जारी: जयशंकर

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारत ने इस संदेश पर जोर देने के लिए विदेशों में अपने सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से गतिविधियां शुरू की हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है।

दि13 न्यायालय अडाणी लीड हिंडनबर्ग

अडाणी समूह पर ‘हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट’ की जांच संबंधी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले कारोबारी समूह को लेकर ‘हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट’ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में समिति का गठन करने के वास्ते केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

प्रादे17 महाराष्ट्र पीएफआई एटीएस

पीएफआई 2047 तक भारत को इस्लामी देश बनाना चाहता था: महाराष्ट्र एटीएस

मुंबई, महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने दावा किया है कि पिछले साल केंद्र द्वारा प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) का उद्देश्य 2047 तक भारत में ‘‘इस्लाम का शासन’’ स्थापित करना था।

प्रादे24 आंध्र फैक्टरी मजदूर मौत

आंध्र प्रदेश: फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से सात मजदूरों की मौत

काकीनाडा, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से सात मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि9 अमेरिका भारत पेंटागन

भारत की असाधारण विकास गाथा में ‘‘प्रमुख भागीदार’’ बनना चाहता है अमेरिका: पेंटागन

वाशिंगटन, अमेरिका रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका न केवल भारत का सुरक्षा साझेदार बनना चाहता है बल्कि उसकी असाधारण विकास गाथा में ‘‘प्रमुख भागीदार’’ भी बनना चाहता है।

वि7 तुर्किये भूकंप मृतक

तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 15,000 के पार

गाजियांतेप (तुर्किये), तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ5 महाराष्ट्र अदालत बुलेट ट्रेन गोदरेज

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का रास्ता साफ, उच्च न्यायालय में गोदरेज की याचिका खारिज

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार और एनएचएसआरसीएल द्वारा मुंबई के विखरोली क्षेत्र में शुरू किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोदरेज एंड बॉयस द्वारा दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और जनता के भले के लिए है।

खेल9 खेल भारत लीड लंच

तेज गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट पर 76 रन

नागपुर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने भारतीय स्पिनरों का डटकर सामना किया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआत झटकों से उबरते हुए लंच तक दो विकेट पर 76 रन बनाए।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments