scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा विधानसभा चुनाव अकेली लड़ेगी टिपरा मोथा : देबबर्मा

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव अकेली लड़ेगी टिपरा मोथा : देबबर्मा

Text Size:

अगरतला, 27 जनवरी (भाषा) टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि वह 16 फरवरी का विधानसभा चुनाव उन लोगों को हराने के लिए लड़ेंगे जो उसकी ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ मांग का विरोध कर रहे हैं।

उनकी यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच आई है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में टिपरा मोथा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने वाली है।

उन्होंने फेसबुक पर अपलोड एक वीडियो क्लिप में कहा, “ऐसी अटकलें थीं कि टिपरा मोथा एक राजनीतिक दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। आज मैं कह रहा हूं कि इस चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक भारत सरकार हमारी मांग के संवैधानिक हल के लिए कोई लिखित दस्तावेज नहीं देती, हम कोई गठबंधन नहीं करेंगे…. जीतेगा तो जीतेगा, हारेगा तो हारेगा लेकिन एक आखिरी लड़ाई लड़के रहेगा!’’

देबबर्मा ने यह भी कहा कि बहुत से लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि टिपरा मोथा बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी।

भाषा अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments