scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघिन और शावक मृत मिले

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघिन और शावक मृत मिले

Text Size:

चंद्रपुर, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बाघिन और एक शावक मृत पाये गए। वन अधिकारियों ने शावक की मौत पानी की कमी और भूख की वजह से होने की आशंका जतायी है।

अधिकारी ने रविवार को बताया कि चार माह का शावक शुक्रवार शाम को ढाबा रेंज के कंपार्टमेंट 163 स्थित डोंगरगांव क्षेत्र में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि आसपास की तलाशी के दौरान शनिवार को कंपार्टमेंट 161 में एक बाघिन भी मृत पायी गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मादा शावक की मौत पानी की कमी से हुई होगी। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है कि बाघिन की मौत कैसे हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पशुपालन विभाग, वन विभाग और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मामले की जांच कर रहे हैं और पंचनामा पूरा कर लिया गया है। अंगों के नमूने फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।’

भाषा साजन अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments