scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहोबा में गाड़ी की टक्कर से तीन महिलाओं की मौत

महोबा में गाड़ी की टक्कर से तीन महिलाओं की मौत

Text Size:

बांदा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) बांदा जिले से सटे महोबा नगर में बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास तेज गति से जा रही एक पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास 26 फरवरी की रात करीब दो बजे पैदल चल रहीं चार महिलाओं को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल भगवती (50), श्यामरानी (40) और गीता (35) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल कपूरी (40) को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।

सिंह ने बताया कि हादसे की शिकार हुई महिलाएं एक वैवाहिक कार्यक्रम से खाना बनाकर अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments