scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशचित्तूर में सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

चित्तूर में सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Text Size:

बेंगलुरु, 24 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश में चित्तूर के पास रविवार तड़के सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने यह जानकारी दी।

ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिसकर्मी बेंगलुरु के शिवाजीनगर पुलिस थाना में तैनात थे। मंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, चित्तूर में पुलिसकर्मी एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक से पुलिस का एक दल दुर्घटनास्थल पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों को बेंगलुरु लाने की व्यवस्था की गई है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments