scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकार दुर्घटना में दो नर्सिंग अधिकारियों समेत तीन लोगों की मौत

कार दुर्घटना में दो नर्सिंग अधिकारियों समेत तीन लोगों की मौत

Text Size:

सोनीपत (हरियाणा), 14 जून (भाषा) हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो नर्सिंग अधिकारियों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के नांगल ठाकरान के जितेंद्र, अंकित एवं गौरव कुमार तथा रोहिणी निवासी गौरव देर रात अपनी कार से घूमने और मुरथल ढाबा पर खाना खाने आए थे तथा भिगान गांव के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में अंकित, जितेंद्र एवं गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने गौरव कुमार को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आरंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है।

भाषा सं राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments