नूंह (हरियाणा), 13 फरवरी (भाषा) हरियाणा के नूंह में सोमवार शाम एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि होडल-नूंह मार्ग पर उजीना गांव के पास हुई इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।
मृतकों में दो की पहचान घसेरा गांव निवासी हाजरा (50) और मुस्तकीम (23) के रूप में हुई है।
नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह ने कहा कि तीसरे पीड़ित की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा सुरभि सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
