scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशमंगलुरु में हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

मंगलुरु में हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 13 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के मंगलुरु शहर में एक व्यक्ति पर हमला करने, सांप्रदायिक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 जनवरी को कवूर पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर रोका, उसकी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाया और अपशब्द बोलते हुए उस पर लाठी से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 12 जनवरी को मामला दर्ज किया गया।

उसने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी पहचान मंगलुरु तालुक के कुलूर गांव के निवासी रतीश दास (32), धनुष (24) और सागर (24) के रूप में हुई है।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments