scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 293 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 293 नये मामले

Text Size:

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गयी, वहीं 293 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को इस घातक संक्रमण से राजधानी में दो और नागौर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी । विभाग ने बताया कि संक्रमण के 293 नये मामले सामने आये है।

विभाग के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक इस संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के अनुसार 293 नये मामलों में जयपुर में 121, जोधपुर में 27, सीकर में 24, बीकानेर में 18, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ में 17-17 मामले शामिल है।

राज्य में वर्तमान में 1474 सक्रिय मामले है। वहीं 61 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो गये है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments