नवादा (बिहार), 22 फरवरी (भाषा) बिहार के नवादा जिले में एक मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकरा जाने के कारण उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कठघरा मोड़ के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार (20), इंद्रन मांझी (42) और सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी (20) के रूप में हुई है। ये सभी गया जिले के रेउला गांव के निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
