ठाणे, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक स्पा में कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का धंधा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो महिलाओं को बचाया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर ठाणे अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को स्पा पर छापेमारी की।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो एजेंट का काम करती थीं। बचाई गई महिलाओं को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया है।
भाषा यश सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
