scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के ठाणे में मनसे नेता को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में मनसे नेता को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Text Size:

ठाणे, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा में अवैध उपासना स्थलों को गिराने की पार्टी की मांग के बाद एक पार्टी सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जिसके बाद इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ठाणे मनसे प्रमुख रवींद्र मोरे ने मामला दर्ज कराया कि उनके सहयोगी अविनाश जाधव को धमकी से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा साजन अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments