scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशबिहार में बिना लाइसेंस वालों को मांस बिक्री की अनुमति नहीं होगी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार में बिना लाइसेंस वालों को मांस बिक्री की अनुमति नहीं होगी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

Text Size:

पटना, 24 मार्च (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं द्वारा मांस की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पत्रकारों से यहां बात करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘बिहार में मांस की दुकानें चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। बिना लाइसेंस वालों द्वारा अवैध मांस बेचने वालों पर हम पूरी सख्ती से रोक लगाएंगे।’

उन्होंने कहा कि जनहित में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के पास खुले स्थानों पर मांस की बिक्री पर निगरानी रखी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘जन स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने के लिए धार्मिक स्थलों और स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी की जाएगी, जो आम लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments