कांचीपुरम (तमिलनाडु), 30 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में 23 अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव अन्नाद्रमुक सुप्रीमो पलानीस्वामी को खदेड़ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तमिलनाडु में आने से रोकने की लड़ाई है।
स्टालिन ने कहा कि आगामी चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली के बीच की लड़ाई है तथा भाजपा को राज्य में पैर नहीं जमाने दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कांचीपुरम में द्रमुक की चुनावी रैली में सवाल किया, ‘‘क्या हम तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को आने दे सकते हैं?’’
उन्होंने कहा, ‘‘जनता इसकी इजाज़त नहीं देगी।’’
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
