scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के बीच कई शंकाएं और सवाल हैं: भाजपा सांसद वरुण गांधी

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के बीच कई शंकाएं और सवाल हैं: भाजपा सांसद वरुण गांधी

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य वरुण गांधी ने सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती के लिए घोषित नयी योजना ‘अग्निपथ’ पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि कोई सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है तो युवाओं को देश की सेवा करने के लिए चार साल क्यों दिए जा रहे हैं।

विभिन्न मुद्दों पर अक्सर पार्टी से अलग राय रखने वाले पीलीभीत के सांसद गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ युवक थल सेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए सरकार द्वारा मंगलवार को शुरू की गई योजना के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए दिख रहे हैं।

देश के सामने आने वाली भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अग्निपथ योजना के तहत चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर बड़े पैमाने पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

रक्षा बलों के लिए नयी भर्ती योजना के पारिश्रमिक विवरण को साझा करते हुए, वरुण गांधी ने एक ट्वीट के जरिये इस योजना के बारे में राय मांगी थी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं के मन में कई ”प्रश्न और शंकाएं” हैं।

गांधी ने अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने वाले युवाओं के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि सरकार भी पांच साल के लिए चुनी जाती है, तो फिर देश की सेवा के लिए युवाओं को केवल चार साल क्यों दिए जा रहे हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments