scorecardresearch
शनिवार, 14 जून, 2025
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता 46 फीसदी और 28 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 166 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments