scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशराजस्थान में जनगणना का पहला चरण मई माह में

राजस्थान में जनगणना का पहला चरण मई माह में

Text Size:

जयपुर, सात फरवरी (भाषा) राजस्थान में जनगणना का पहला चरण 16 मई से होगा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों से जनगणना के काम को राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया है।

शर्मा ने शनिवार को ‘जनगणना-2027’ नामक विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सटीक जनगणना विकास योजनाओं का एक महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना के समय संकलित आंकड़ों से ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण एवं क्रियान्वयन प्रभावशीलता के साथ संभव हो पाता है इसलिए सभी कर्मचारी जनगणना कार्य को राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरी निष्ठा से करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना सरकार का संवैधानिक दायित्व है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को विकास के स्तर और अपने लक्ष्यों तक पहुंचने की जरुरतों के बारे में बताते हैं। आंकड़े सही नहीं होंगे तो ना तो योजनाएं अच्छे से बन पाएंगी और ना ही इनका क्रियान्वयन लक्ष्यों के अनुरूप हो पाएगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इस राष्ट्रीय महत्व के काम में अच्छी तरह से निगरानी करें, नियमित समीक्षा बैठक करें और अपनी टीमों को प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनगणना के पहले चरण के अंतर्गत एक मई से 15 मई तक स्वगणना के विकल्प का प्रयोग एवं 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का काम किया जाएगा।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments