scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमध्य प्रदेश का जिला देश में पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला बना, पीएम मोदी ने दी बधाई

मध्य प्रदेश का जिला देश में पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बना, पीएम मोदी ने दी बधाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लोगों को देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बनने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और यह लोगों के बीच सामूहिक भावना तथा जल जीवन मिशन टीम और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मिशन मोड प्रयासों के बिना संभव नहीं हो पाती।

वह जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिन्होंने कहा था कि अगस्त 2019 में सिर्फ 37 प्रतिशत घरों से तीन साल से कम समय में 100 प्रतिशत के साथ, मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बन गया है।

भाषा नरेश नरेश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments