फरीदाबाद, 11 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही किसी भी देश में सुख और समृद्धि आती है।
हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन ‘एशियाई देश शिखर सम्मेलन – दुर्गा सशक्तीकरण महिलाएं ’ का उद्घाटन करने के बाद शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनना है और महिलाओं में जागरूकता लाना है।
शर्मा ने कहा कि सशक्त महिला का मतलब सिर्फ काम करने या कमाने में सशक्त होना नहीं है बल्कि इसका असली मतलब है कि महिलाएं अपने सारे फैसले खुद ले सकती हैं।
उन्होंने कहा, “किसी भी देश में सुख, समृद्धि महिला सशक्तीकरण से ही से ही आती है। महिलाएं देश की रक्षा करने में भी अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।”
भाषा सं. नोमान माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.