scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

Text Size:

लखनऊ, आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन सदन के वर्तमान व पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण (धन्यवाद प्रस्ताव) पर चर्चा होगी।

बयान में कहा गया है कि उसके बाद 13 फरवरी तक सदन की कार्यवाही नियमित तौर पर चलेगी। शनिवार व रविवार को सदन की बैठक स्थगित रहेगी। सोमवार 16 फरवरी से सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी। सदन की कार्यवाही 20 फरवरी तक प्रस्तावित है।

विधानसभा अध्य़क्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से कार्यवाही के सुचारू संचालन का अनुरोध किया है।

नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों से जनता के मुद्दों को सदन में रखने और सार्थक चर्चा करके प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए सरकार का सहयोग करने का आग्रह किया है।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments