scorecardresearch
Saturday, 12 September, 2026
होमदेशब्रिक्स घोषणा-पत्र में मादक पदार्थ की समस्या को मानवता के लिए गंभीर खतरा बताया गया

ब्रिक्स घोषणा-पत्र में मादक पदार्थ की समस्या को मानवता के लिए गंभीर खतरा बताया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ब्रिक्स घोषणा-पत्र में शनिवार को दुनिया भर में मादक पदार्थों की लत और तस्करी को लेकर चिंता जताई गई तथा कहा गया कि यह समस्या ‘‘मानवता की भलाई के लिए गंभीर खतरा’’ है।

अठारवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाए गए ‘नयी दिल्ली घोषणा-पत्र’ में हाल में जारी ब्रिक्स के मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के प्रमुखों की गुवाहाटी घोषणा-पत्र का भी स्वागत किया गया और कहा गया कि इससे ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के बीच समन्वय और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली घोषणा-पत्र में कहा गया, ‘‘हम दुनियाभर में मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं तथा स्वीकार करते हैं कि यह मानवता की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और कल्याण के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है और देशों के सतत विकास में बाधा बनता है।’’

जुलाई में जारी गुवाहाटी घोषणा-पत्र में सदस्य देशों के बीच राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप सूचना और खुफिया जानकारी का समय पर आदान-प्रदान किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया था।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments