scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशठाणे नगर निगम ने नए रेलवे स्टेशन का नाम आनंद दिघे के नाम पर रखे जाने का समर्थन किया

ठाणे नगर निगम ने नए रेलवे स्टेशन का नाम आनंद दिघे के नाम पर रखे जाने का समर्थन किया

Text Size:

ठाणे, 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर शहर और मुलुंड के बीच बनने वाले रेलवे स्टेशन का नाम शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के नाम पर रखे जाने के निर्णय की सराहना की और कहा है कि यह कदम निवासियों की भावनाओं को दर्शाता है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ठाणे और मुलुंड के बीच यात्रा करने वालों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है।

नगर निगम ने बताया, ‘‘ बुधवार को हुई एक बैठक में ठाणे और मुलुंड के बीच सेंट्रल रेलवे द्वारा बनाए जा रहे नए रेलवे स्टेशन का नाम ‘आनंद दिघे’ के नाम पर रखे जाने के संबंध में एक प्रशंसा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।’

विज्ञप्ति के अनुसार, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इस बात की वकालत की कि रेलवे को स्वयं यह खर्च वहन करना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि वैष्णव ने इस बात पर सहमति जताई है कि रेलवे यह खर्च वहन करेगा और उसने इस निर्णय की जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दे दी है, साथ ही उन्हें सूचित किया है कि अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को एक औपचारिक प्रस्ताव पेश कर दिया गया है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments