scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशबडगाम में आतंकियों ने दो मजदूरों को गोली मारी, एक की मौत

बडगाम में आतंकियों ने दो मजदूरों को गोली मारी, एक की मौत

Text Size:

श्रीनगर, दो जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार की रात आतंकवदियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने मध्य कश्मीर जिले के चडूरा इलाके में स्थित ईंट भट्टा पर काम कर रहे दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में दिलकुश कुमार और गुरी घायल हुए। उन्होंने बताया कि गुरी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 17 वर्षीय दिलकुश ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दिलकुश कुमार बिहार का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर घटना में शामिल आतंकियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments