scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपंजाब में आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करके आईईडी जब्त किया, दो व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब में आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करके आईईडी जब्त किया, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 28 फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने विदेश स्थित एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ आरडीएक्स से भरा और पूरी तरह से तैयार एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एसएएस नगर पुलिस की राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया और एक विदेशी आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 2.5 किलोग्राम वजन का एक पूरी तरह से तैयार किया गया आरडीएक्स से भरा आईईडी, जिसमें दोहरे विस्फोट तंत्र (रिमोट और टाइमर) लगे थे, एक ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया।

डीजीपी ने बताया कि विदेशी एजेंटों के निर्देशों पर काम कर रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि लक्षित लक्ष्य के संबंध में आगे के निर्देशों के लिए उन्होंने आईईडी को एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था।

यादव ने कहा कि उपकरण पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार था, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक आसन्न खतरे का संकेत देता है।

डीजीपी ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने और आपूर्ति श्रृंखला और वित्तपोषण लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments