scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशआतंक वित्तपोषण : ईडी ने कश्मीर में हिजबुल आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

आतंक वित्तपोषण : ईडी ने कश्मीर में हिजबुल आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीर में आतंक के वित्तपोषण से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है और इसमें हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकवादियों का नाम शामिल है। संघीय एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपपत्र 25 जनवरी को श्रीनगर में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष दायर किया गया था।

बयान में कहा गया है कि इसमें नामित आरोपियों में मुदस्सिर अहमद शेख, मुश्ताक अहमद काम्बे और मोहम्मद इकबाल खान शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है और मुकदमा शुरू करने के लिए आरोपियों को नोटिस जारी किया है।

ईडी का धन शोधन मामला जुलाई 2015 में मुदस्सिर अहमद शेख, मुश्ताक अहमद काम्बे, मोहम्मद इकबाल खान, मो. अब्बास शेख और तौसीफ अहमद शेख के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस (कुलगाम जिला) की प्राथमिकी से जुड़ा है।

प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज की गई थी। अब्बास शेख और तौसीफ अहमद शेख सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments