scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअमस में बाल विवाह पर नकेल कसने के लिए बनाई जा रही हैं अस्थायी जेलें

अमस में बाल विवाह पर नकेल कसने के लिए बनाई जा रही हैं अस्थायी जेलें

Text Size:

गुवाहाटी/गोलपाड़ा, आठ फरवरी (भाषा) असम में बाल विवाह के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच पुलिस अब आरोपियों को रखने के लिए अतिरिक्त जेल सुविधाएं स्थापित कर रही है। गोलपाड़ा और कछार जिलों में ऐसी दो जेलें पहले से तैयार हैं।

जबकि विभिन्न जिलों के अभियुक्तों को पहले ही गोलपाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया है, ऐसी ही एक और अस्थायी जेल कछार में भी बनाई जा रही है।

कछार के पुलिस अधीक्षक नोमल महट्टा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमें एक अस्थायी जेल स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। इसे सिलचर के पास एक गैर-कार्यात्मक मौजूदा सरकारी परिसर में स्थापित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि भवन और अन्य बुनियादी ढांचा पहले से ही उपलब्ध है और अब सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

महट्टा ने कहा कि मौजूदा जेल में जगह खत्म होने के बाद अस्थायी जेल का इस्तेमाल किया जाएगा।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments