scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशतेलंगाना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन रेड्डी ने छोड़ी पार्टी

तेलंगाना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन रेड्डी ने छोड़ी पार्टी

Text Size:

करीमनगर, 25 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रेड्डी ने जगतियाल जिला मुख्यालय में समर्थकों के साथ हुई बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

रेड्डी के इस फैसले के साथ ही पार्टी से उनका लंबे समय से जुड़ा नाता टूट गया।

रेड्डी ने कांग्रेस और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित किया और इसकी प्रतियां पार्टी के राज्य नेतृत्व को भी भेजीं।

जगतियाल जिले के वरिष्ठ नेता रेड्डी लगभग चार दशकों से कांग्रेस से जुड़े रहे थे।

रेड्डी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बावजूद मुझे कोई संतुष्टि नहीं मिली और पिछले 20 महीनों से मैं मानसिक तनाव से जूझ रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर मान्यता न मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है और ऐसे माहौल में बने रहने से बेहतर है कि वह पद छोड़ दें, जहां उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती हो।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अपना निर्णय बदलने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन रेड्डी अपने रुख पर अडिग रहे।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments