scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशतेलंगाना सरकार धान खरीदे या मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: भाजपा

तेलंगाना सरकार धान खरीदे या मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: भाजपा

Text Size:

हैदराबाद, 11 अप्रैल (भाषा) धान खरीद विवाद को लेकर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा सोमवार को दिल्ली में दिये गये धरने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने यहां प्रदर्शन किया और मांग की कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव या तो राज्य के किसानों का धान खरीदें या इस्तीफा दें।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार और अन्य नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सत्तारूढ़ टीआरएस ने भाजपा-नीत केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए यहां करीब 10 दिनों तक सड़क जाम सहित अलग-अलग तरह के प्रदर्शन किए हैं।

टीआरएस सरकार जहां मांग कर रही है कि केंद्र राज्य से धान खरीदे, वहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि वह कच्चा चावल खरीदेगी।

भाषा

नोमान मनीषा सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments