scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशतेलंगाना: सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत

तेलंगाना: सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 29 जनवरी (भाषा) तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल है।

हादसे के शिकार लोग जिस कार से यात्रा कर रहे थे उसमें तेज गति से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की यात्रा के बाद रविवार देर रात एक कार में अपने गांव लौट रहे थे। जिले के मिर्यालगुडा के पास राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि वाहन चालक को पकड़ लिया गया है।

भाषा

योगेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments