scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशबीड में एक किशोर ने पत्थर से कुचलकर अपने पिता की हत्या की, फरार

बीड में एक किशोर ने पत्थर से कुचलकर अपने पिता की हत्या की, फरार

Text Size:

बीड, 30 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 19 वर्षीय एक युवक ने घर में सोते अपने पिता की कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किरण मुले रविवार रात आष्टी तहसील के काडा कस्बे में हुए हमले के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि नशे की हालत में आरोपी ने अपने पिता अनिल साजन मुले (50) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उसके पिता बस स्टॉप के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसकी मां ने सुबह शव को देखा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दिहाड़ी मजदूर था और हमले के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments