scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बलिया में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत

Text Size:

बलिया (उप्र) छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में एक किशोरी की मौत उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को लाजो राजभर (17) को मृत अवस्था में रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्द अमित रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments