scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशतेदेपा नेता नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश में 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की

तेदेपा नेता नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश में 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की

Text Size:

कुप्पम (आंध्र प्रदेश), 27 जनवरी (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे और पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने शुक्रवार को यहां से राज्य में अपनी 4,000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की।

पदयात्रा शुरू करने से पहले लोकेश ने बड़ी संख्या में तेदेपा कार्यकर्ताओं के साथ एक स्थानीय मंदिर, गिरजाघर और मस्जिद में प्रार्थना की।

लोकेश ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री के रूप में, मैंने 40,000 नए रोजगार सृजित किए। इस सरकार ने क्या किया है? कुछ नहीं। पिछले तीन साल और आठ महीनों के दौरान जगन मोहन रेड्डी ने राज्य को 67 साल पीछे धकेल दिया है। किसान, महिला कर्मचारी सभी इस सरकार से पीड़ित हैं।’’

तेदेपा नेता ने कहा, ‘‘यह केवल पदयात्रा नहीं है। यह युवाओं के लिए मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ने का मंच है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जगन शासनकाल में कई कंपनियां राज्य में निवेश से पीछे हट गईं, जिसके चलते आंध्र प्रदेश के युवाओं को नौकरी के अवसरों से वंचित होना पड़ा।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments