scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु : ‘पोल ट्रैकर’ के सर्वेक्षण में द्रमुक नीत गठबंधन को 172-178 सीटें मिलने की संभावना जताई गई

तमिलनाडु : ‘पोल ट्रैकर’ के सर्वेक्षण में द्रमुक नीत गठबंधन को 172-178 सीटें मिलने की संभावना जताई गई

Text Size:

चेन्नई, दो अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने की प्रबल संभावना जताई गई है। ‘पोल ट्रैकर’ द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया।

सर्वेक्षण में इस गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि यह 234 सदस्यीय सदन में 172 से 178 सीटें हासिल कर सकता है।

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले प्रमुख विपक्षी गठबंधन को 46 से 52 सीटों पर सिमटने का अनुमान जताया गया है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल वोटों का 42.7 प्रतिशत मिलने की उम्मीद है। वहीं, अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 19.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उल्लेखनीय शुरुआत करने का अनुमान है, जिससे उसे छह से 12 सीटें मिल सकती हैं।

इसके मुताबिक, एनटीके को 5.1 प्रतिशत वोट प्रतिशत के साथ शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments