scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु के मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली, राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली, राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया

Text Size:

चेन्नई, 18 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

सचिवालय परिसर में मतदान करने वाले स्टालिन पहले व्यक्ति थे। वह सुबह 10 बजे मतदान स्थल पर पहुंचे। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसके सहयोगी दल राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं।

राज्य में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है।

यहां अलवरपेट के कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर पहुंचे।

मुख्यमंत्री 12 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और दो दिन बाद उन्हें जांच और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments