scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इलैयाराजा, पी टी उषा को बधाई दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इलैयाराजा, पी टी उषा को बधाई दी

Text Size:

चेन्नई, सात जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को संगीतकार इलैयाराजा और एथलीट पी टी उषा को राज्यसभा के लिए उनके नामांकन पर बधाई दी।

लोगों के दिलों पर राज करने वाले संगीतकार की रचनाओं के लिए उनकी सराहना करते हुए स्टालिन ने संसद के ऊपरी सदन में इलैयाराजा को उनके आगामी सफर के लिए बधाई दी।

स्टालिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘राज्यसभा में नामित होने पर पी टी उषा को बधाई। मुझे यकीन है कि संसदीय बहस में आपकी भागीदारी हमारे देश के खेल के बुनियादी ढांचे को व्यापक प्रोत्साहन देगी।’’

इलैयाराजा ने स्टालिन को धन्यवाद दिया और उषा ने कहा कि वह देश भर से मिल रहीं शुभकामनाओं से अभिभूत हैं।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments