scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशसूर्या की अगली तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ जुलाई में रिलीज होगी

सूर्या की अगली तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ जुलाई में रिलीज होगी

Text Size:

चेन्नई, दो मार्च (भाषा) तमिल अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म का नाम ‘विश्वनाथ एंड संस’ रखा गया है, जो जुलाई में सिनेमाघरों में दिखायी देगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

सितारा एंटरटेनमेंट्स प्रोडक्शन बैनर ने वेंकी अटुलुरी के निर्देशन वाली ‘विश्वनाथ एंड संस’ का पहला पोस्टर जारी किया है। अटुलुरी ‘लकी भास्कर’ का भी निर्देशन कर चुके हैं।

यह मुख्य अभिनेता के रूप में सूर्या की 46वीं फिल्म है। फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है और जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, ‘उनकी उपस्थिति में शक्ति है। उनकी मौजूदगी से अपनेपन का अहसास होता है। एक दिल को छू लेने वाले पारिवारिक ड्रामा में सूर्या का पुराना जादू लौटने वाला है। ‘विश्वनाथ एंड संस’ साल का सबसे बड़ा पारिवारिक ड्रामा इस साल जुलाई में रिलीज होगा।’

फिल्म के पोस्टर में सूर्या ने अपनी बाहों में एक मुस्कुराते हुए बच्चे को लिया हुआ है, जो पारिवारिक रिश्तों पर केंद्रित एक भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करता है।

‘प्रेमुलु’ में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री ममीथा बैजू फिल्म में सूर्या के साथ अभिनय कर रही हैं। फिल्म में रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार, भवानी श्री और ब्योर्न सुरराव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जबकि छायांकन निमिश रवि ने किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति और एक युवा लड़की के बीच के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव दिखाया गया है।

भाषा तान्या गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments