scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमदेशसूरजकुंड महोत्सव संस्कृति, परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है:हरियाणा के राज्यपाल

सूरजकुंड महोत्सव संस्कृति, परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है:हरियाणा के राज्यपाल

Text Size:

फरीदाबाद, 15 फरवरी (भाषा) हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने रविवार को कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला ‘स्थानीय से वैश्विक’ (लोकल टू ग्लोबल) के मंत्र से प्रेरित होकर नवाचार के साथ मिलकर संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन करता है।

वह फरीदाबाद में महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसी बीच, शिल्प उत्सव में पिछले सप्ताह ड्यूटी पर तैनात 59 वर्षीय पुलिस के एक अधिकारी की एक दुखद घटना में मौत हो गई और एक घंटे के भीतर दो लगातार दुर्घटनाओं – एक विशाल झूले के गिरने तथा एक गेट के ढहने में 14 लोग घायल हो गए थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने यहां कहा कि यह उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की दूरदृष्टि का मजबूत और जीवंत उदाहरण है।

भाषा यासिर गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments