scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में सुकांत का घर-घर संपर्क कार्यक्रम

ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में सुकांत का घर-घर संपर्क कार्यक्रम

Text Size:

कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

मजूमदार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दीवारों पर भित्तिचित्र बनाने में भी भाग लिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘यदि ममता बनर्जी भवानीपुर से दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो वह चुनाव हार जाएंगी।’’

उन्होंने दक्षिण कोलकाता स्थित निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क कार्यक्रम चलाया, जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हारने के बाद उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष मजूमदार ने दावा किया कि भाजपा राज्य में 2026 का विधानसभा चुनाव जीतेगी।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने भवानीपुर के चक्रबेरिया में भाजपा के पार्टी कार्यालय के पास एक दीवार पर भगवा रंग से कमल का चिह्न बनाया।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments