तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 14 जून (भाषा) तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने मंगलवार को छात्रों को कक्षाओं में मोबाइल फोन ले जाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कक्षाओं में किसी प्रकार के गैजेट लाए गए तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए मोबाइल फोन एक नियमित आवश्यकता रही है, लेकिन इसके कारण छात्रों का ध्यान भी भटका है।
उन्होंने कहा, ‘शिक्षा पाठ्यक्रम के माध्यम से युवाओं के दिमाग को अब तरोताजा करना चाहिए।’
शिक्षा मंत्री पोय्यामोझी ने कहा, ‘छात्रों को अपने मोबाइल फोन स्कूलों में लाने की अनुमति नहीं है। अगर वे मोबाइल फोन लाते हैं, तो छात्रों से फोन जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं किया जाएगा।’
भाषा रवि कांत अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
