scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ

हैदराबाद में छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ

Text Size:

हैदराबाद, आठ अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में एक निजी पायलट प्रशिक्षण संस्थान की एक छात्रा का कथित तौर पर एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ने यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने मंगलवार शाम को शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि पिछले साल दिसंबर से पहले कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति केरल का रहने वाला है और उसने इन आरोपों के बाद नौकरी छोड़ दी।

पुलिस ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के तहत शिकायतकर्ता से जानकारी जुटाई जाएगी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments