scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशजयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत

जयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Text Size:

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) राजस्थान में जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में रविवर को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना अर्जुन नगर फाटक के पास दोपहर करीब 2.45 बजे की है।

महेश नगर थानाधिकारी सुरेश यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतका की पहचान पृथ्वीपुरा तूंगा निवासी सीमा महावर (28) के रूप में हुई है। सीमा महेश नगर के ए-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर वह किसी काम से बाहर गई थी और लौटते समय अर्जुन नगर फाटक के पास शॉर्टकट लेकर पटरी पार कर रही थी तथा उसी समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई।

यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा को एंबुलेंस की मदद से सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments