scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशकश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सख्त उपाय किए जा रहे : सीआरपीएफ

कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सख्त उपाय किए जा रहे : सीआरपीएफ

Text Size:

श्रीनगर, तीन मार्च (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां कहा कि घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

दक्षिण कश्मीर के अंनतनाग में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक एम. एस. भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ सतर्क है, हम नियमित रूप से सुरक्षा की समीक्षा करते हैं। हमारा प्रयास दक्षिण कश्मीर में सभी अल्पसंख्यकों को सुरक्षित रखना है और हम नियमित रूप से उनके संपर्क में हैं।’’

भाटिया की यह टिप्पणी रविवार को आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 40 वर्षीय कश्मीरी पंडित को निशाना बनाकर की गई हत्या की पृष्ठभूमि में आई है।

सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनकी सुरक्षा के लिए कड़े उपाय कर रहे हैं और इसके लिए सब कुछ किया जाएगा।’’

जून में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में पूछे जाने पर भाटिया ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments