scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशकोटद्वार में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

कोटद्वार में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

Text Size:

कोटद्वार, आठ फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी को नजीबाबाद रोड से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायतकर्ता ने तहरीर दी कि पांच फरवरी की सुबह सात बजे उनकी बेटी बिना कुछ बताए कहीं चली गयी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी की तस्वीरों को विश्लेषण किया जिससे जानकारी मिली कि लड़की घर से निकलने के बाद शहर के बीईएल रोड इलाके स्थित अपनी नानी के घर गयी थी।

पुलिस के मुताबिक, नानी ने बताया कि लड़की अत्यंत डरी हुई थी और उसने कहा था कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि वे उसे परेशान करते हैं। इसके बाद नानी ने लड़की को सिगड़ी क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां छोड़ दिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा लड़की को परिचित के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में लड़की को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि चार फरवरी की रात को उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया जिससे भयभीत होकर अगली सुबह वह घर से भागकर नानी के पास चली गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments