scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशकेरल के कन्नूर में स्टील बम बरामद, निष्क्रिय किये गये

केरल के कन्नूर में स्टील बम बरामद, निष्क्रिय किये गये

Text Size:

कन्नूर (केरल), 29 मार्च (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में पनूर पुलिस थानांतर्गत एक गांव में एक पुल के नीचे मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान स्टील बम मिले।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर नताम्मल गांव में ओवु पुल के नीचे तलाश अभियान चलाया था और दो स्टील बम बरामद किए। बमों को प्लास्टिक के थैले में रखा गया था और सबसे पहले स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर बम निरोधक दस्ता इलाके में पहुंचा और बमों को निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गयी है।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments