scorecardresearch
गुरूवार, 8 मई, 2025
होमदेशस्टालिन ने मंत्रियों दुरईमुरुगन, रेगुपथी के विभागों में बदलाव किया

स्टालिन ने मंत्रियों दुरईमुरुगन, रेगुपथी के विभागों में बदलाव किया

Text Size:

चेन्नई, आठ मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने खान और खनिज विभाग का प्रभार वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन से लेकर एस रेगुपथी को बृहस्पतिवार को आवंटित किया।

वहीं, रेगुपथी से कानून विभाग का प्रभार लेकर दुरईमुरुगन को सौंप दिया।

राजभवन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री की सिफारिश के आधार पर, विधि विभाग का कार्यभार जल संसाधन मंत्री थिरु दुरईमुरुगन को सौंपा गया है। इसके अलावा, खनिज एवं खान विभाग का कार्यभार थिरु एस. रेगुपथी को सौंपा गया है और उन्हें प्राकृतिक संसाधन मंत्री बनाया गया है।’

मंत्रियों के विभागों में यह बदलाव क्यों किया गया है, इसका कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

छियासी वर्षीय दुरईमुरुगन कानून में स्नातक हैं और वह 10वीं बार के विधायक हैं। उन्होंने 2006-11 के द्रमुक शासन के दौरान भी कानून मंत्री के रूप में कार्य किया था।

रेगुपति (74) तीसरी बार के विधायक हैं, उनके पास अदालत, जेल और भ्रष्टाचार निवारण के अलावा कानून विभाग भी था। रेगुपति 1992 से 1996 तक (अन्नाद्रमुक शासन) में राज्य मंत्री रहे और संप्रग सरकार (2004-09) में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उन्होंने संप्रग शासन में पर्यावरण मंत्रालय भी संभाला था।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments