श्रीनगर, 21 फरवरी (भाषा) कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच श्रीनगर शहर में शनिवार को फरवरी महीने का अब तक का दिन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घाटी के कुछ मौसम केंद्रों में फरवरी महीने का रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान मौसम के औसत से 9.5 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान इस समय के सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान फरवरी महीने का अब तक का उच्चतम तापमान है, जिसने 24 फरवरी 2016 को दर्ज किए गए 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान को पीछे छोड़ दिया है।
भाषा
शुभम वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
