scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशश्रीलंका के सांसद ने भगवान अयप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना

श्रीलंका के सांसद ने भगवान अयप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Text Size:

पतनमथिट्टा (केरल), एक जनवरी (भाषा) श्रीलंका के सांसद जीवन थोंडमन ने रविवार को सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहली बार आए जीवन थोंडमन ने मंदिर में श्रद्धालुओं को बिस्कुट के 38,000 पैकेट बांटे। वह श्रीलंका के पूर्व मंत्री अरुमुगम थोंडमन के बेटे हैं।

पर्वत पर स्थित मंदिर को ‘मकरविलक्कू’ उत्सव के लिए शुक्रवार को फिर से खोला गया और इसी के साथ दो माह तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई।

यात्रा का पहला चरण 17 नवंबर को शुरू होकर 27 दिसंबर को ‘मंडल पूजा’ के साथ समाप्त हुआ था।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments